Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

The Legacy A Luxury Stay: जमशेदपुर: शहर में शामिल हुआ एक और शानदार सुविधाओं से लैश होटल: द लेगेसी ए लक्ज़री स्टे, पर्यटकों को कम कीमतों में मिलेंगे शानदार लक्ज़री कमरे

जमशेदपुर: जुगसलाई, स्टेशन रोड, घोड़ा चौक के निकट द लेगेसी ए लक्ज़री स्टे होटल का शुभारंभ शनिवार को किया गया. यह होटल शानदार और आधुनिक सुविधाओं से लैश है, साथ ही जमशेदपुर के सभी होटलों से इसकी तुलना की जाए तो यह होटल बाकी होटलों से काफी अलग होने वाला है, इस होटल में कुल 39 कमरे हैं और इसके पहले फ्लोर पर कुल 13 कमरे हैं एवं 7 कमरे रोड फेसिंग हैं जहां लोगों को बेहतर व्यू मिलेगा साथ ही साथ 6 प्रीमियम कमरों की भी सुविधा दी गई है जिसमें कि आराम, कार्य और संवाद का बेहतरीन समन्वय किया गया है जो कि अतिथियों को विशेष अनुभव प्रदान करेगी.

इस होटल के हर फ्लोर पर लाऊंज की भी फैसिलिटी दी गई है साथ ही 24×7 बिजली की सुविधा है साथ ही साथ इस होटल में जिम की भी फैसिलिटी दी गई है जो कि अमूमन पर्यटकों को हर होटल में इसकी सुविधा नहीं मिलती, इस होटल में पार्किंग के लिए भी अच्छा स्पेस है.

द लेगेसी केवल एक ठहरने की जगह नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जहां सुव्यवस्थित कमरे, अतिआधुनिक सुविधायें, स्वादिष्ट भोजन विकल्प और व्यक्तिगत सेवा एवं सुव्यवस्थित कमरे, अतिआधुनिक सुविधायें और व्यक्तिगत सेवा हर किसी का मन मोह लेने वाला है साथ ही साथ किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी और एनिवर्सरी के लिए भी यह होटल काफी सुविधाजनक है एवं होटलों में जिन जिन चीजों की कमियां होती हैं उसको भी पूरा किया गया है.

Related Post