Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

राजनगर में करंट लगने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर

राजनगर।सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कला झरना गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय पूजा मीरा की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के समय पूजा घर में अकेली थीं और किचन में खाना बना रही थीं, तभी एक टेबल फैन उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह बिजली की चपेट में आ गईं।

घटना के वक्त पूजा का साढ़े तीन साल का बेटा घर में मौजूद था, जिसने मां को गिरे हुए देख तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों और परिजनों की मदद से पूजा को गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

चार साल पहले पूजा की शादी कुणाल पाल से हुई थी। इस दुखद घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post