Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

पोटका के हैसड़ा हरि मंदिर में भग्य राधे कृष्ण मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन।

हेंसड़ा के राधे कृष्ण हरी मंदिर में भव्य राधे कृष्ण के संगमरमर की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर प्रांगण से स्थानीय नदी से कुंवारी कन्याओं द्वारा नदी से जल भरकर विधि विधान के साथ कलश में जल भरकर मंदिर प्रांगण में लाया गया जहां कलश की स्थापना के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना शुरू की गई । वहीं इस दौरान ग्राम प्रधान ग्राम रंजन प्रधान ने कहा कि विष्णुपद बेरा द्वारा राधे कृष्ण के संगमरमर की भव्य मूर्ति मंदिर को दान की गई, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाला गया वहीं विष्णु पद बेरा ने कहा की असमय मेरे पुत्र नीतीश कुमार बेरा का देहांत हो गया उनकी यादों को जिंदा रखने के लिए इन मूर्तियों में अपने पुत्र की याद को जिंदा रखने के लिए मूर्ति दान की गई ताकि हम इन मूर्तियों में अपने पुत्र के याद को ताजा रख सकें।

Related Post