Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

महावीर झंडा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 श्रद्धालु, एक की हालत गंभीर

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में महावीर झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यशोदा नगर शारदा राम बजरंग अखाड़ा का महावीरी झंडा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे पांच राम भक्त गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां एक श्रद्धालु की हालत गंभीर होने के कारण उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य चार घायलों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है।

झुलसने वालों में विजय कुमार दे, विजय कुमार, शमी कुमार प्रसाद, संजय कुमार सिंह और प्रदीप वर्मा शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और आगे ऐसे हादसे न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है।

Related Post