हल्दीपोखर में रामनवमी के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है वहीं पोटका सीओ को निकिता बाला एवं थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान द्वारा पुलिस बल के साथ हल्दीपोखर बाजार, मंडल पाड़ा, गोप पाड़ा, मुस्लिम बस्ती आदि जगहों में फ्लैग मार्च करते हुए, लोगों से आपसी भाईचारे बनाकर त्यौहार मनाने की अपील की गईं। वहीं इस दौरान ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी रूट चार्ट को देखा गया, साथ ही साथ रामनवमी का जुलूस ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की जाएगी वहीं इस दौरान सीओ निकिता बाला ने कहा कि पर्व त्यौहार आपसी भाईचारा को बढ़ाता है। आप सभी मिलजुल कर त्योहार मनाए और एक मिसाल कायम करें वहीं थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा आप सब खुशियों के साथ रामनवमी मनायें प्रशासन आपके साथ है और कहीं भी किसी तरह की सूचना हो तो थाना के मोबाइल नंबर पर कॉल करें या वीडियो बनाकर व्हाट्सएप करें त्वरित कार्रवाई की जाएगी, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, उन्होंने कहा कि हर हाल में पुलिस आपकी सेवा में मौजूद रहेगी आप सभी त्यौहार मिलजुल कर एक उदाहरण प्रस्तुत करें कि हम सभी एक दूसरे के पर्व त्यौहार में खुशियों के साथ मिलजुल कर मनाने का संकल्प लें।

