Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

जेंडर हिंसा एवं बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट

जमशेदपुर /पोटका

जमशेदपुर।सामाजिक संस्था “युवा” (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) ने गर्ल्स फास्ट फंड के सहयोग से तेंतला में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में लड़कियों की चार टीमों और लड़कों की चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।युवा की सदस्य अंजना देवगम ने टूर्नामेंट के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य बाल विवाह को रोकना और जेंडर आधारित हिंसा को समाप्त करना है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि समाज की रूढ़िवादी सोच को तोड़ना जरूरी है। जो यह मानती है कि फुटबॉल केवल लड़कों का खेल है। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लड़कियों को भी इस खेल में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए।टूर्नामेंट में लड़कियों की टीम “एफसी तेंतला” ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। जबकि “नागा एफसी” उपविजेता रही। वहीं, लड़कों की श्रेणी में “एमसी चारडीहा” और “तेंतला एफसी” की टीमों ने विजयी स्थान प्राप्त किया।इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में तेंतला पंचायत के वार्ड सदस्य सुलोचना सरदार, अवंति सरदार, ग्राम प्रधान नंदलाल सरदार, भीम बास्के, बृजेश सरदार, सुनील सरदार, हीरा गोप, साथ ही युवा के सदस्य चाँदमनी, रीला सरदार, किरण सरदार, अरूप मंडल, रतन पाल और युवा की लीडर किशोरियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।यह आयोजन न केवल खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हुआ।

Related Post