Breaking
Thu. Sep 3rd, 2026

गुमला में कुएं में डूबने से 2 लोगों की मौत, सिंचाई मशीन निकालने के लिए कूदे थे*

गुमला :* बसिया थाना के ओकबा खरवागाढ़ा गांव में कुएं में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों की पहचान नेलशन बाड़ा (14) और सुधू उरांव (20) के रूप में हुई है। घटना,जब दोनों खेत में पटवन कर रहे थे। दरअसल दोनों कुएं में सिंचाई मशीन से खेत में पटवन कर रहे थे। इसी दौरान मशीन कुएं में गिर गयी। मशीन को निकालने के लिए सुधू उरांव कुएं में कूद गया, जिससे वह डूबने लगा। सुधू को बचाने के लिए नेलशन भी कुएं में डूबा। लेकिन दोनों का दम घुटने लगा, जिससे दोनों बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांववालों पहुंचे और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को सिसई रेफरल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Post