Breaking
Fri. Aug 7th, 2026

जमशेदपुर विमेंस क्लब और हाईटेक कैपिटल ने साथ मिलकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025

जमशेदपुर: जमशेदपुर विमेंस क्लब ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में दिनांक 8 मार्च 2015 को अपनी 15 वीं वर्षगांठ मनाई, साथ ही संस्था ने ‘स्त्रीधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्तिथ रहे।

मुंबई की जानीमानी NLP व्यवसायी सह कथाकार मीनाक्षी डूबे ने कहानी के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता एवं सशक्तिकरण परियोजनाओ पर प्रशिक्षित किया।

अध्यक्ष रीना अनिल वेदागिरि ने कहा कि पिछले एक दशक में महिलाओं की सोच में उल्लेखनीय परिवर्तन और आर्थिक भागीदारी में मॉन क्रांति के बावजूद भी वे घरेलू हिंसा का शिकार हो जाती है। इसलिए ये अनिवार्य है कि महिलाएँ अपने अच्छे, उज्ज्वल विकल्प अपनाएँ साथ ही भविष्य के लिए आज ही निवेश करें, और उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारा प्रयास है कि महिलाएं निवेश प्रक्रियाओं को जानें तथा वित्त एवं संपत्ति में अपनी भागेदारी जानें।

कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथि अशोक गोयल, अभिषेक भालोटिया, अध्यक्ष- रीना अनिल वेदागिरी, सचिव-पूजा भालोटिया, कोषाध्यक्ष-मधु सिंह, कोर कमेटी मेंबर्स – शीतल, कृष्णा, ईशा, मुस्कान, पूनम, सीमा, अर्चना, श्र‌द्धा, कमल, पूरबी घोष सहित अन्य उपस्थित थे ।

Related Post