Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

जमशेदपुर में फायरिंग का शिकार शिवम घोष नहीं रहा, रिम्स में तोड़ा दम

जमशेदपुर । बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह मेडिकल बस्ती निवासी शिवम घोष की रांची के रिम्स में मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले उसके शव को लेकर रांची से जमशेदपुर लौट रहे हैं।

 

शिवम पर 19 फरवरी को धातकीडीह आरके इलेक्ट्रॉनिक्स के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें उसे तीन गोलियां लगी थीं। गोली उसके कंठ, आंख और बाईं पसली के पास लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रिम्स लेकर गए थे। घटना के बाद से ही उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

 

इस मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घायल के भाई अनिमेष घोष की शिकायत पर बिष्टुपुर थाना में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब शिवम की मौत के बाद इस मामले में हत्या की धारा जोड़ी जा सकती है। मृतक शिवम घोष शराब माफिया मुन्ना घोष का पुत्र था।

Related Post