Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

Jamshedpur: आजसू पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर हुई बैठक, केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो रहे मौजूद

आज दलमा हिल टॉप में आजसू पार्टी के कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष, सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, हरेलाल महतो, स्वप्न कुमार सिंहदेव, हसन अंसारी, प्रवीण प्रभाकर, सिद्धार्थ महतो, चंद्रगुप्त सिंह, सागेन हांसदा, संजय मेहता, सत्यनारायण महतो, डोमन टुडू, कन्हैया सिंह, नंदू पटेल, रविशंकर मौर्या, अशोक मांझी, दीपक अग्रवाल, अमित महतो, आरती सिंह मुंडा, मंजू राज और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे.

बैठक में शामिल सदस्य

बैठक में सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए. इस दौरान तीनों जिलों के केंद्रीय, जिला, नगर, प्रखंड पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

वहीं आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि आने वाली सभी चुनावों में आजसू पार्टी सक्रिय रूप से चुनाव लड़ेगी,कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक का उद्देश्य था कि आजसू के जो प्रत्याशी चुनाव में खड़े थे एवं जिनको हार का सामना करना पड़ा इन सब पर गहन चर्चा की गई. हमारे कार्यकर्ताओं में किसी भी प्रकार की कोई निराश ना रहे वह पूर्व की भांति ही निष्ठा पूर्वक पूरे जोश से कार्य करते रहें. झारखंड राज्य की अलग मांग को लेकर आजसू पार्टी ही प्रतिबद्ध थी. आज हमने इस बात पर विचार किया कि किस प्रकार आंसू पार्टी फिर से शक्तिशाली रूप से झारखंड की सत्ता पर पुन वापसी करे…

बैठक के प्रमुख बिंदु और निर्णय

ग्राम संगठन का गठन

संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए एक प्रभावी रणनीति बनाई गई. प्रत्येक प्रखंड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही हर प्रखंड में प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई.

 

युवा संवाद कार्यक्रम

युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई. इस पर भी चर्चा की गई कि युवाओं को पार्टी में जिम्मेदारी कैसे सौंपी जाए.

 

नगर इकाई चुनाव

नगर इकाई के आगामी चुनावों के लिए गहन चर्चा हुई. इस रणनीति का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित करना था.

 

सोशल मीडिया टीम का सशक्तिकरण

डिजिटल प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम के विस्तार और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया.

 

महिला इकाई की मजबूती

महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर रणनीति बनाई गई. इसे पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया.

 

सुदेश महतो का संबोधन

 

बैठक के अंत में सुदेश महतो ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा. उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें.

Related Post