रांची: हरमू बाइपास स्थित न्यूज़ 11 चैनल द्वारा कब्जे में लिए गए स्थल को जिला प्रशासन ने कोर्ट के आदेश के बाद खाली करा लिया। एसडीओ कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और दस्तावेजों की जांच के बाद इस स्थान को खाली कराने का निर्देश दिया था।
शनिवार को मजिस्ट्रेट संजय कुमार की निगरानी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, सातवें तल्ले पर स्थित करीब 4000 वर्गफीट क्षेत्र में चैनल का दफ्तर था, जिसमें से 1800 वर्गफीट भवन मालिक के पक्ष में कर दिया गया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्यवाही के दौरान डीएसपी और पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की सख्ती के चलते किसी को भी इमारत के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।
भवन मालिक को सौंपी गई जगह
कब्जा हटाने के बाद, खाली स्थल को भवन मालिक के हवाले कर दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है।

