Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाला धराया, नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

*रांची :* झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शातिर अपराधी को नारायणपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकी भरे कॉल्स आ रहे थे। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो पोस्ट कर डराने की कोशिश की गई थी।

 

*आरोपी माले बम ब्लास्ट कांड का अभियुक्त*

 

आरोपी एक कुख्यात अपराधी है, जो माले बम ब्लास्ट कांड का अभियुक्त भी है और उस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस इसका पुराना इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Related Post