Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

टेल्को में जली अवस्था में महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत हुडको थीम पार्क स्थित जे टाइप मनोकामना मंदिर के पास फ्लैट नंबर जे-38, रूम नंबर 5 में शुक्रवार दोपहर 50 वर्षीय महिला इंद्राणी मदीना का जली हुई अवस्था में शव बरामद किया गया।

 

घटना का विवरण

मृतका के पति संतोष मदीना ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान थीं और झाड़ग्राम में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को पति-पत्नी दोनों ने गेंहू सुखाने और पिसवाने का काम किया और बाजार जाने के दौरान इंद्राणी ने मटन लाने को भी कहा। जब संतोष मदीना घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। कई बार खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला।

 

घटनास्थल का दृश्य

सामने कंस्ट्रक्शन साइट के मजदूरों की मदद से बालकनी से अंदर घुसने के बाद संतोष मदीना ने बेडरूम में पत्नी का जली हुई अवस्था में शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

 

दंपति रहते थे अकेले

संतोष मदीना और इंद्राणी मदीना की कोई संतान नहीं थी और वे घर में अकेले रहते थे। संतोष मदीना टेल्को स्थित लिटिल एंजेल स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

 

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव घटनास्थल पर ही मौजूद है, और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे आत्महत्या की संभावना समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Post