Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

हाथीखेदा मंदिर से लौटते समय ऑटो पलटा, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के बांकादा गांव के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक सीएनजी ऑटो पलटने से उसमें सवार 5 लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

घटना के बारे में जानकारी मिली कि जमशेदपुर से पांच लोग लावजोड़ा स्थित हाथीखेदा मंदिर पूजा-अर्चना करने आए थे। पूजा के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी बांकादा मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

 

घटना की सूचना पाकर बेलडीह के पंसस प्रतिनिधि प्रबोध महतो मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सहायता प्रदान की। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मौके पर पहुंची बोड़ाम पुलिस ने स्थिति को संभाला और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो चालक तेज गति में था, जिससे यह दुर्घटना हुई।

Related Post