Breaking
Fri. Aug 14th, 2026

जमशेदपुर: Jam@Street इवेंट का सफल आयोजन, यातायात जागरूकता अभियान भी चला

जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में रविवार सुबह टाटा ग्रुप्स ऑफ कंपनी द्वारा आयोजित Jam@Street इवेंट का आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय थाना टेल्को के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

 

जमशेदपुर पुलिस ने इस अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही, क्रिसमस और नए साल के मद्देनज़र जमशेदपुर यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान की जानकारी भी साझा की गई।

 

थाना प्रभारी गोलमुरी यातायात थाना, भूषण कुमार ने बताया कि यह अभियान जनता को सुरक्षित यातायात सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इवेंट में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति और जागरूकता अभियान को जनता ने सराहा।

 

जमशेदपुर पुलिस का यह कदम सामुदायिक पुलिसिंग और सुरक्षा को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Post