Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

सड़क दुघर्टना में ग्रामीण की मौत

रांची।बुंडू थाना क्षेत्र के टांगरटोली निवासी बिरेन मुंडा 26 वर्ष की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोपहर में NH 33 टाटा-राॅंची मार्ग के किनारे खड़ा होकर वह बकरी देख रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन पीछे से आया और बिरेन मुंडा को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन के नीचे लगभाग 800 मीटर वह घसीटता चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि स्विफ्ट कार से घटना हुई है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। लोग मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर विधायक विकास कुमार मुंडा ने अपने प्रतिनिधियों व बुंडू प्रशासन को घटनास्थल पर भेजा। परिजनों को तत्काल सहायता राशि देकर शव को उठा लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

Related Post