Breaking
Tue. May 19th, 2026

मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, कई घायल, मचा कोहराम

मध्यप्रदेश: बड़ोदरा राजमार्ग

से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की खरगोन जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर तेज गति से दौड़ रही यात्री बस पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसा शनिवार को दोपहर 1.15 बजे हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, बस खरगोन से आलीराजपुर जा रही थी। फिलहाल बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, बस के अंदर कुछ यात्री फंसे हुए है। अन्य यात्री उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Related Post