Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

करीम सिटी कॉलेज में कौमी एकता सप्ताह के तीसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के साकची प्रांगण में कौमी एकता सप्ताह के तहत गुरुवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस वर्ष एकल नृत्य प्रतियोगिता का विषय “बॉलीवुड रेट्रो” रखा गया था। प्रतिभागियों ने पुराने दौर के मशहूर गीतों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

प्रतियोगिता में निर्णायिका के रूप मेंy रुचि कुमारी और अनुप्रिया कुमारी उपस्थित थीं। इसके बाद समूह नृत्य प्रतियोगिता प्रारंभ हुई, जिसका विषय “लोक नृत्य” था। इसमें प्रतिभागियों ने झारखंड, राजस्थान, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विविध लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता की निर्णायिका के रूप में नृत्य शिक्षिका जरीता रॉय मौजूद रहीं।

6

प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों में उत्कृष्टता और समर्पण का परिचय देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में कुल 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायकों को कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्तीय अधिकारी डॉ. बी.के. सिंह, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज, और एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज ने पौधा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन शालिनी श्रीवास्तव और शानिया खानम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस स्वयंसेवक अध्यक्ष मानव घोष ने किया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के कला कौशल को मंच प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विविधता और एकता का भी प्रतीक बना।

Related Post