Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से चल रही दो गाड़ी, एक ढो रही सवारी तो दूसरी मुर्गी

पिछले 10 दिनों से रामगढ़ थाने में जप्त पिकअप वैन की जारी है जांच

रामगढ़। रामगढ़ थाने में 23 अक्टूबर को फर्जी दस्तावेज के आधार पर गाड़ी चलाने के संदेह पर दो पिकअप वैन को जप्त किया गया था। जेएच 02 वाई 5642 और जेएच 01 बीजी 2718 दो पिकअप वैन मुर्गी व्यवसाई गुलाम सरवर उर्फ बीरबल खान की दुकान से पुलिस ने जप्त किया था। जांच के दौरान परत दर परत नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब यह बात सामने आई है कि जिस रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ी जेएच 02 वाई 5642 से गुलाम सरवर उर्फ बीरबल खान मुर्गी गाड़ी चलाता था, उसी रजिस्ट्रेशन नंबर से दूसरी गाड़ी यात्रियों को ढोती है। एक गाड़ी रामगढ़ में चल रही है तो दूसरी गाड़ी हजारीबाग और चतरा के बीच चलाई जा रही है। इसका मतलब साफ है कि एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से चलने वाली दो गाड़ियों का इस्तेमाल किसी बड़े अपराध को छुपाने के लिए किया जा रहा है। वह कौन सा अपराध है इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

रजिस्ट्रेशन नंबर से नहीं मैच हुआ इंजन और चेचिस नंबर

रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले 10 दिनों से फर्जी दस्तावेज के आधार पर गाड़ियों के परिचालन को लेकर जांच की जा रही है। दोनों जप्त गाड़ियों के नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से जांच कराई गई है। जिसमें यह स्पष्ट हुआ है कि रजिस्ट्रेशन नंबर से उनके इंजन और चेचिस नंबर मैच नहीं कर रहे हैं।

26 फरवरी 2023 को ही बिक चुकी है गाड़ी नंबर 5642

पुलिस को अब यह जानकारी भी मिली है कि पिकअप वैन जेएच 02 वाई 5642 को एग्रीमेंट के आधार पर डेढ़ साल पहले ही बेच दिया गया था। इस गाड़ी को गुलाम सरवर उर्फ बीरबल खान ने चतरा जिले के गिद्धौर निवासी अकबर अंसारी को एग्रीमेंट के आधार पर 26 फरवरी 2023 को बेचा था। हालांकि अभी तक नाम ट्रांसफर नहीं हो पाया है। शायद इसी का फायदा उठाकर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग कर दोनों गाड़ियों को चलाया जा रहा है।

Related Post