Breaking
Sun. Mar 8th, 2026

नामांकन के बाद सहिस ने लिया पूर्व सांसद सुनील महतो की मां से आशीर्वाद 

नामांकन के बाद सहिस ने लिया पूर्व सांसद सुनील महतो की मां से आशीर्वाद 

After nomination, Sahis took blessings from former MP Sunil Mahato’s mother

मां का मिला आशीर्वाद अब करूंगा चुनाव प्रचार – सहिस

 

आज दिनांक 25 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को आजसू पार्टी केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने शहीद पूर्व सांसद सुनील महतो के आवास जाकर उनकी मां खादो देवी का पैर छू और शीश झुका प्रणाम किया और जीत का आशीर्वाद मांगा।

आशीर्वाद पाने के बाद श्री सहिस ने कहा कि मेरे जीवन में मातृशक्ति का अहम योगदान है और मातृशक्ति के बगैर प्रणाम किए किसी भी कार्य को करना शुभ नहीं समझते है और माता खादो देवी मेरे लिए एक प्रेरणाश्रोत है जिन्हें आदर्श के रूप में मै मानता हूँ चुकी इनके शरीर से ऐसे महापुरुष हुए जो इस राज्य के निर्माण में अपनी बलिदानी दी और अपने खून पसीने से इस राज्य को सीचने और संवारने का कार्य किए है और एसे महापुरुष को जन्म देने वाली माता के आशीर्वाद मिले तो सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमती है और मैं तो जनसेवा में निकला हूँ माता ने मुझे आशीष दिया और कहा कि आप जनता के प्रतिनिधि के रूप में बेहतर कार्य करते हो और आगे भी करोगे इन्हीं आशा और विश्वास के साथ अब मैं जनता के बीच में जाऊंगा ।

Related Post