Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो से की मुलाकात ..

जमशेदपुर-: भाजपा की जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से उनके आवास पर विशेष भेंट की। इस मुलाकात में सांसद महतो और उनकी धर्मपत्नी उषा महतो ने पूर्णिमा साहू को विजयी तिलक लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांसद महतो ने पूर्णिमा साहू के साथ गहन राजनीतिक चर्चा की और उन्हें जीत का मंत्र दिया। उन्होंने पूर्णिमा की उम्मीदवारी को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी का विकास सुनिश्चित होगा। सांसद महतो ने पूर्णिमा को चुनावी अभियान में पूरी सहायता का आश्वासन देते हुए जनता की सेवा में निष्ठा से जुटने की बात कही।

इसके अलावा, पूर्णिमा साहू ने भाजपा के कई वरीय नेताओं से भी मुलाकात की, जिसमें कल्याणी शरण, भरत सिंह, राकेश सिंह, मुकेश राय, बोलटू सरकार, मोहरदा ग्राम प्रधान त्रिलोक नाथ, टेल्को महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा यादव, और समाजसेवी मनोहर सिंह शामिल थे। सभी नेताओं से उन्होंने आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Related Post