Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बढ़ती चोरी की घटनाएं: नीलिमा इंटरप्राइजेज में बड़ा चोरी का प्रयास  ..

आदित्यपुर – RIT थाना अंतर्गत आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात नीलिमा इंटरप्राइजेज में 15-20 चोरों के एक समूह ने बड़ी चोरी का प्रयास किया। हालाँकि, प्लांट मालिक ने साहसिक कदम उठाते हुए अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया। चोरों के इस गिरोह में से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोरी का प्रयास

पकड़े गए चोर का बयान सुनकर लोग हैरान हैं। उसने बताया कि उनका गिरोह रोजाना इंडस्ट्रियल एरिया में घूम-घूम कर चोरी करता है। पुलिस को दिए गए बयान में उसने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। चोरी का यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है, जिससे पुलिस को मामले की तह तक पहुँचने में मदद मिलेगी।

लगातार हो रही चोरियों के कारण इंडस्ट्रियल एरिया के अन्य व्यपारी भी चिंतित हैं। वे प्रशासन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। प्लांट मालिक ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सुरक्षा के इंतजाम पहले से किए गए होते, तो चोरों का इतना बड़ा गिरोह इस तरह खुलेआम चोरी करने की हिम्मत नहीं करता।

इस घटना से साफ है कि इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और पुलिस प्रशासन इस पर नियंत्रण करने में असफल हो रहा है। व्यपारियों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले में ठोस कदम उठाना चाहिए और इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़कर आगे की चोरियों पर रोक लगानी चाहिए।

  • आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के व्यापारी अब पुलिस प्रशासन से यह अपेक्षा कर रहे हैं कि वे इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Related Post