Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त: कई घायल, अस्पताल में भर्ती

चाईबासा-:पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ, जब भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी एक बस जमशेदपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौटते समय बरकुंडीया गांव के पास तेरगो नदी के पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बीती रात हुआ, जिसमें बस पर सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, बस में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे। बरकुंडीया गांव के समीप अचानक बस चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे बस पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनकी हालत की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है, और प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी घायलों को उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Related Post