जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक और मास्टर स्ट्रोक स्कीम जमीन पर उतर आई है, और वह भी सिर्फ 15 दिन के अंदर। जेवीएनएलएन ने फ्री बिजली से 200 यूनिट की स्कीम का क्रियान्वयन कर दिखाया है। सीएम सोरेन ने घोषणा कर दी थी कि झारखंड के सभी 52 लाख घरेलू कंज्यूमर को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का काम उनकी सरकार कर रही है। 29 अगस्त को इस स्कीम को हेमंत सरकार ने मंजूरी दी थी। इसके बाद से 12 दिन में ही इस स्कीम के तहत 39,44,389 में से 38,41,881 लाभुकों का बिजली बिल माफ कर दिया गया है। सरकार ने यह काम बिजली महकमे के 200 यूनिट बिजली फ्री बिल माफी योजना के तहत किया है।
बाकी को जल्द राहत
• 29 अगस्त को सरकार ने लिया था फैसला
• 30 अगस्त को जारी हुआ सर्कुलर
• 15 दिन में योजना उतरी धरातल पर
राज्य में कुल 52 लाख डोमेस्टिक कंज्यूमर में से 39,44,389 लाख कंज्यूमर आए फ्री बिजली स्कीम में
जेवीएनएलएन के अनुसार पूरे राज्य में कुल 52 लाख डोमेस्टिक कंज्यूमर हैं। उन्होंने 200 यूनिट बिजली माफी स्कीम में आए। इनमें से 38,41,881 का पुराना बिजली बिल माफ कर दिया गया है। यह पुराने 12 महीने का बकाया बिल है। 74 प्रतिशत कंज्यूमर का पूरा या आधा बकाया बिजली बिल माफ किया जा चुका है। शेष लाभुकों का बिल माफ होना बाकी है। इसमें वे लोग हैं, जिनका बिजली बिल 500 रुपये के अंदर का बकाया था। अब सरकार उनका बिजली बिल भी माफ करेगी।
शेष बचे कंज्यूमर का भी शीघ्र होगा बिल माफ
अब तक जेवीएनएलएन ने 39,44,389 में से 38,41,881 का बिल माफ कर दिया है। शेष बचे कंज्यूमर का भी बिजली बिल माफ होना बाकी है। इसके साथ ही अगले महीने से हर महीने के 200 यूनिट बिजली माफी योजना का लाभ सभी कंज्यूमर को मिलेगा। इस योजना के बाद जमशेदपुर, धनबाद, रांची और बोकारो जैसे बड़े जिलों में उपभोक्ता खुश हैं। जिन उपभोक्ताओं के पास पुराने बिजली बकाए का लंबा हिसाब था, वह भी माफ हो गया है।

