Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

टाटानगर प्लेटफार्म पर संयुक्त जांच में पकड़े गए ड्रग्स के साथ दो युवक !

जमशेदपुर-: जमशेदपुर रेल पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर टाटानगर प्लेटफार्म नंबर एक पर टाटानगर जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा एक संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान, पुलिस ने 136 पुड़िया ब्राउन शूगर (लगभग 15.23 ग्राम) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रवि कुमार पंडित (22 वर्ष) और शिवनाथ मछुवा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक चक्रधरपुर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। गिरफ्तार युवकों के बारे में पता चला है कि वे पहले भी सीकेपी थाना से जुड़े अपराध मामलों में जेल जा चुके हैं।

इस कार्रवाई के तहत, पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी और उपयोग पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Related Post