Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झंडोत्तोलन हेतु दुमका पहुंचें राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रदेशवासियों को दी 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

दुमका: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार 14 अगस्त को सूबे की उपराजधानी दुमका पहुंचें राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने प्रदेशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद देश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वास है कि हमारा देश अगले कुछ वर्षो में आर्थिक रूप से दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत बनेगा।सभी के सहयोग से निश्चित रूप से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

Related Post