Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

टंडवा पिपरवार सीमाने पर टीएसपीसी नक्सलियों ने की गोलीबारी, कोयलांचल में हड़कंप  !

चतरा: जिले के टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र में शनिवार को टीएसपीसी नक्सलियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। यह घटना सदाबह नदी के पास हुई, जहां नक्सलियों ने कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनियों को चेतावनी देते हुए एक हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा।

घटना के बाद नक्सलियों ने टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर एक हस्तलिखित पर्चा छोड़ा। पर्चे में टंडवा-पिपरवार मुख्य पथ पर कोयला ट्रांसपोर्ट का कार्य कर रही कंपनी ओवर ट्रांसपोर्टरों को चेतावनी दी गई है।

इस घटना की जिम्मेदारी उत्तरी दक्षिणी सीमांत जोनल सदस्य अभिषेक ने ली है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल जारी है।

नक्सलियों की इस गोलीबारी से कोयलांचल क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Post