Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

बाइक सवार युवकों ने मोबाइल और खस्सी छीनी !

भंडरा-: भंडरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक झपटा गिरोह ने दो घटनाओं को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहले, भैंसमुन्दो गांव की आंगनबाड़ी सेविका की बेटी से मोबाइल छीना गया। इसके बाद, भौरो नदी के पास स्थित बलराम प्रजापति के होटल से बंधी हुई खस्सी को उठाकर भाग गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाई और अपराधियों का पीछा शुरू किया। हालांकि, बाइक सवार अपराधी भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने सेमरा, पलामी, और पवेया गांव में फोन कर सूचना दी, जिससे स्थानीय लोग अपराधियों को रोकने की कोशिश करने लगे।
ग्रामीणों की सक्रियता के बावजूद, अपराधियों ने खस्सी को छोड़कर भाग निकले । इस घटना की सूचना भंडरा थाना को दी गई, और थाना प्रभारी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, और ग्रामीणों ने एकजुट होकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ सजग रहने का संकल्प लिया है।

Related Post