Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

जमशेदपुर: नारायणी एंटरप्राइजेज कन्फेक्शनरी में आगजनी, लाखों का नुकसान

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू स्थित नारायणी एंटरप्राइजेज कन्फेक्शनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए हैं।
दुकान के मालिक शिवम गुप्ता ने बताया कि वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब उन्होंने दुकान का दौरा किया, तो देखा कि दुकान के अंदर आग लगी हुई है। दुकान के पिछले हिस्से में तार जाली पड़ी थी, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
शिवम ने तुरंत स्थानीय थाना और अग्निशमन विभाग को आगजनी की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि इस घटना में लगभग तेरह लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था।
घटनास्थल पर पहुंची बागबेड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का है, लेकिन मुख्य कारणों की जांच अभी जारी है।

Related Post