जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा के द्वारा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में गुरुवार को शिक्षा संबंधी कार्यक्रम के अंतर्गत दयानंद पब्लिक स्कूल,साकची के 2 जरुरतमंद बच्चों की एक साल की शिक्षा गोद ली गई।
यह कार्यक्रम हमारे टाटानगर अचीवर्स के कोषाध्यक्ष श्री प्रतीक अग्रवाल और सदस्य मेघा चौधरी के सोजन्य से पूर्ण हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे शाखा अध्यक्ष अंशुल रिंगसिया, स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती स्वर्णा मिश्रा, शाखा सचिव विजय सोनी, शाखा कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सौरव अग्रवाल, मेघा चौधरी, शिक्षिका श्रीमती राखी चौधरी, आदि का योगदान रहा।

