Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

उलीडीह में सड़क दुर्घटना: डिमना चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

जमशेदपुर

उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर डिमना चौक के पास शुक्रवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 30-35 वर्ष के बीच है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया।

 

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना सुबह 4 बजे के करीब की है, जब किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है और घटना की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में रखवा दिया गया है।

Related Post