Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

पत्नी को छेड़ने पर पूर्व फौजी ने मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या,शव खेत में फेंका….पति-पत्नी गिरफ्तार…

रांची-जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के बलालौंग पतराटोली गांव में शराब पीकर पत्नी से छेड़छाड़ करने पर एक मजदूर की गांव के पूर्व सैनिक किनू टोप्पो ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं शव को पत्नी की मदद से घर के पास स्थित खेत में ले जाकर फेंक दिया।यह घटना सोमवार की रात लगभग 11 बजे की है। नगड़ी पुलिस ने इस मामले किनू टोप्पो और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें आज मंगलवार की सुबह पतराटोली गांव के पास खेत में 46 वर्षीय मजदूर कैलाश यादव का शव देखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना नगड़ी थाने को दी गई। इसके बाद नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय और डीएसपी अरविंद कुमार दलबल के साथ पहुंचे।पुलिस अपने साथ स्वान दस्ता को भी ले गई थी। स्वान ने शव को सूंघने के बाद सीधे किनू टोप्पो के घर घुस गई। पुलिस ने जब किनू से पुछताछ की तो उसने कैलाश की हत्या की बात स्वीकार की।

वहीं किनू ने पुलिस को बताया कि गांव का कैलाश यादव रोकने के बाद भी अक्सर उसके घर पहुंच जाता था। सोमवार की रात नशे की हालत में घर पहुंचकर पत्नी से छेड़खानी करने लगा, रोकने पर मारपीट करने लगा। गुस्से में उसने कैलाश की पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गया। काफी देर बाद भी जब वह नहीं उठा तो उसके शव को पत्नी की मदद से घर के पास स्थित खेत में ले जाकर फेंक दिया।

इधर पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी किनू टोप्पो और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी को बुधवार को जेल भेजा जाएगा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।वहीं मंगलवार की शाम सात बजे तक कैलाश के परिजनों ने नगड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी।

Related Post