Breaking
Sun. May 10th, 2026

देवघर में बहुमंजिला इमारत गिरी: एनडीआरएफ की टीम ने महिला को सुरक्षित बचाया, एक की मौत,राहत कार्य जारी

देवघर-रविवार की सुबह देवघर के नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जिससे इलाके के लोग दहशत में हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सीता होटल के पास स्थित हँसकुप के बगल वाला तीन मंजिला भवन अहले सुबह अचानक भरभराकर गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मकान में कई लोग रहते थे और सभी के दबे होने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया। देवघर डीसी विशाल सागर ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटना स्थल पर प्रतिनियुक्त किया है ताकि बचाव कार्य तेजी से चलाया जा सके। इसके अलावा दंडाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस टीम, दमकल की टीम, और पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

एनडीआरएफ की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद मलबे से एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया है और उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य जारी है और एनडीआरएफ की टीम युद्धस्तर पर मलबे को हटाने में जुटी है ताकि अंदर दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

मालूम हो कि अहले सुबह देवघर में नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास बड़ा हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सांसद निशिकांत दुबे, उपायुक्त विशाल सागर, एसपी अजित पीटर डुंगडुंग, एनडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के मलबे को हटाने का काम जारी है। जिला प्रशासन द्वारा मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है, ताकि हर संभव सहयोग व सहायता प्रदान की जा सके।

Related Post