Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

पांच साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, कैश बैक दिलाने के नाम पर कर रहे थे ठगी

गिरिडीह

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखा है।इस कड़ी में गुरुवार को 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।वहीं उनके पास से मोबाइल, सिम और बाइक बरामद किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लड़की से न्यूड वीडियो कॉलिंग करवाने का झांसा देकर लिंक भेज कर पैसा ठगी करते थे। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के मोबाइल पर कॉल कर उन्हें मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर ठगा। इतना ही नहीं कैश बैक के नाम पर लिंक भेज कर भी लोगों से ठगी की घटना को अंजाम दिया।फर्जी सिम एवं खाता उपलब्ध कराने का भी काम वे कर रहे थे।बता दें कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि गिरिडीह के बेंगाबाद खण्डोली डैम में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है।सूचना के आधार पर आबिद खान पुलिस उपाधीक्षक साइबर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसके सहयोग से छापामारी करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अपराधियों में दिलीप कुमार मंडल,प्रवीण कुमार मंडल, पवन कुमार मंडल, मोज्जम अंसारी, राजू बेसरा शामिल है।

Related Post