Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो का तबादला, मुकेश लुनायत बने नए एसपी

झारखंड

सरायकेला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष टोप्पो का सरकार ने तबादला कर दिया है। उनकी जगह जमशेदपुर सिटी एसपी के पद पर पदस्थापित मुकेश लुनायत को सरायकेला का नया एसपी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना बुधवार की देर शाम जारी कर दी गई।

 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने मनीष टोप्पो को सरायकेला एसपी के पद पर नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पुलिस अभियानों और कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने में उन्हें सराहा गया था। अब मनीष टोप्पो के स्थान पर मुकेश लुनायत इस पद को संभालेंगे और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Related Post