Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

इंडिया गठबंधन को संविधान की रक्षा के लिए वोट दे – मंत्री बन्ना गुप्ता

चांडिल। पूर्व घोषित कार्यक्रम पर ओर नही पहुंचे ,राज्य के मुख्य मंत्री चंपाई सोरेन इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्वनी सहाय के समर्थन में शुक्रवार कुकड़ू हाट मैदान में आयोजित चुनावी सभा में .समर्थको को आशा थी की कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर गरजेंगे . सभा में उपस्थित भीड़ हताश हुई. सी. एम. की अनुपस्थिति में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. इस दौरान चुनावी महासभा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे. सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव किसी की जितने व हारने के लिए नहीं हो रहा है,यह चुनाव संविधान की रक्षा के लिए हो रहा है. वे लोग चहाते है कि हिंदु को मुसलमान से लड़ा दो,सिख को इसाई से लड़ा दो और वे लोग राज करेंगे. उन्होंने कहा रांची लोकसभा क्षेत्र के इंडि प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को अपने मत देकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करें,संविधान की रक्षा होगी.

इस दौरान इंडि प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए लक्षी योजना लाई है,जिससे हर गरीब महिला को 1 लाख रुपया।दिया जाएगा।महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाएगा. इस मौके पर विधायक सविता महतो,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, पूर्व जीप सदस्य ओम प्रकाश लायक, केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा आदि उपस्थित थे.

Related Post

You Missed