Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

दुधानी के संघ कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया

बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री धर्मदास शुक्ला जी एवं विभाग प्रमुख दिलीप कुमार जी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला जी ने कहा कि आगे लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव होने जा रहा है भारतीय मजदूर संघ अपना कर्तव्य समझते हुए अपने सभी कार्यकर्ता एवं आप जनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस 23 जुलाई को जिले में प्रभात फेरी निकाला जाएगा। जिला अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता ने कहा कि सभी प्रखंडों में बैठक कर नए सिरे से संगठन को मजबूत किया जाएगा एवं नए सक्रिय कार्यकर्ता को संगठन से जोड़ा जाएगा। जिला मंत्री गंगाधर शर्मा ने कहा कि समाज के दबे-कुचले लोगों को संगठित कर उसे अधिकार दिलाने कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष धनंजय कुमार यादव, जिला सह मंत्री पम्मी देवी, दुर्योधन दरवे, संजय शर्मा, खिरोधर जी, मनीष कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गंगाधर शर्मा ने किया।

 

संवाददाता मौसम गुप्ता कि रिपोर्ट।

Related Post