Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पोटका विधायक संजीव सरदार सर्वजन दवा का शुभारंभ करते हुए स्कूली छात्राओं को दवा खिलाई

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत 34 पंचायतों के 2 वर्ष से अधिक उम्र के 2 लाख लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा खिलाई गई | इसके तहत शनिवार 10- 2- 2024 को 321 बूथ बनाकर 2 साल से अधिक उम्र के सभी को दवा खिलाई गई | इस अभियान से गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों, गर्भवती माताओं एवं 2 साल से नीचे के बच्चों को मुक्त रखा गया है | कार्यक्रम को15 दिनों तक चलाया जाएगा जिसमें 10 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक यह कार्यक्रम चलेगा। 11 फरवरी से डोर टू डोर दवा खिलाई जाएगी। वही शनिवार 10-.2 -2024 को पोटका विधानसभा क्षेत्र की विधायक संजीव सरदार पोटका के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचे। विधायक संजीव सरदार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया | विद्यालय के छात्राओं को विधायक संजीव सरदार ने अपने हाथों से दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया। इस मौके पर पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रजनी महाकुड़ , आदि उपस्थित रहे। उन्र्क्र््र

Related Post