Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बीएसजीएसएम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट पूर्वी सिंहभूम के बैनर तले 40 अनाथ बच्चों को नया वस्त्र, जूता एवं कंबल का वितरण किया गया

प्जीी्जी्जीी्ज्जीी्जी्जीी्ज्जी

झारखंड के प्रमुख त्योहारों मे एक मकर संक्रांति के अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बीएसजीएसएम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट पूर्वी सिंहभूम के बैनर तले प्रखंड क्षेत्र के 40 गरीब अनाथ बच्चों के बीच मकर उपहार के रूप मे नये वस्त्र, जुता एवं कंबल का वितरण किया गया. यह सभी बच्चे पोटका प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्र से थे, जिनके माता नहीं है. यह सभी मकर उपहार पाकर काफी खुश दिखे और सभी ने विधायक संजीव सरदार के प्रति अभार प्रकट किया. विदित हो कि प्रतिवर्ष विधायक संजीव सरदार के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के गरीब अनाथ बच्चों के बीच मकर मे उपहार स्वरूप नये वस्त्र, जुता एवं कंबल दिया जाता रहा है. इस वर्ष भी बीएसजीएसएम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट पूर्वी सिंहभूम बैनर तले यह आयोजन हुआ, जहां विधायक के प्रयास से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र से अनाथ बच्चों को मकर उपहार दिया गया. इस दौरान मौजूद युवा समाजसेवी डोबो चाकिया ने कहा कि विधायक संजीव सरदार के द्वारा अनाथ बच्चों के बीच उपहार दिया जाना सराहनीय है, यह सभी बच्चे अब खुशी-खुशी पर्व मनायेंगे. इसके लिये विधायक संजीव सरदार बधाई के पात्र है. मौके पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के उपमुखिया ओम गुप्ता, ग्राम प्रधान मो. असलम, फुलचांद सरदार, आदि उपस्थित रहे।

Related Post