Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

पीएसएफ के योद्धा नवनीत कुमार सिंह ने एसडीपी रक्तदान कर स्वामी विवेकानंद जी को किया नमन एवं युवा दिवस को समर्पित निभाया मानव धर्म।

 

*आज जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के आह्वान पर, स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती यानी युवा दिवस के नाम समर्पित करते हुए, पीएसएफ के नियमित रक्तवीर योद्धा नवनीत कुमार सिंह ने, गम्भीर बीमारी से जूझ रहे अस्पताल में इलाजरत किसी जरूरतमंद के लिए अपना पांचवां एसडीपी रक्तदान करते हुए 18 बां स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के आंकड़े को पूर्ण कर लिया. इसी एसडीपी रक्तदान के जरिए एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी पीएसएफ का 764 बां एसडीपी रक्तदान भी पुरा हो गया. साथ ही साथ जमशेदपुर ब्लड सेंटर में ए पॉजिटिव रक्त की कमी को देखते हुए 10 युनिट ए पॉजिटिव रक्तदान भी सम्पन्न हुआ. रक्तदान के पश्चात सभी रक्तवीर योद्धाओं को प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर की और से प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस पावन बेला पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, अनुभवी एवं वरीय चिकित्सक डॉक्टर लव बहादुर सिंह, अनुभवी तकनीशियन अनुप श्रीवास्तव, पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार, उत्तम कुमार गोराई, किशोर साहू, एवं विजोन सरकार. उपस्थित रहे।

Related Post