Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

पोटका विधायक संजीव सरदार एक गरीब परिवार का टीएमएच प्रबंधक से बात कर, बकाया विल1,32,704 रु माफ करवा कर शव मुक्त कराए

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत पाड़ियासाई निवासी कुन्ती महाकुड़ जी को गंभीर बीमारी के कारण बेहतर ईलाज के लिए परिजनों ने उनको टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती किया था । ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी । ईलाज के उपरांत अस्पताल का कुल बिल 1,72,204 रुपया हो गया था । मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल में 39,500 रू ही भुगतान कर पाए थे, परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 1,32,704 रू भुगतान करने में असमर्थ थे, जिसके कारण अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रही थी, इसकी सूचनाप पोटका विधायक संजीव सरदार को होते ही विधायक ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से बात कर बकाया बिल 1,32,704 रू माफ कराए, जिसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को शव सौंपा गया ।इसके लिए मृतक के परिजनों ने विधायक जी को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।

Related Post