Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

पोटका विधायक संजीव सरदार पोटका क्षेत्र की कहीं जगह में की जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास

पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर पोटका क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ शिलान्यास। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग से स्वीकृत पोटका क्षेत्र के माटकू पंचायत अंतर्गत माटकू गांव में धुमकुड़िया भवन निर्माण कार्य, बाड़ेडीह धुमकुड़िया भवन निर्माण कार्य, कालिकापुर पंचायत अंतर्गत मानहाड़ा में धूम कुड़िया भवन निर्माण कार्य , सोहदा पंचायत अंतर्गत ग्राम सोहदा में जाहेर स्थान घेराबंदी निर्माण कार्य, दुधकुंडी गांव में धुमकुड़िया भवन निर्माण कार्य, ग्वाल काटा पंचायत अंतर्गत गांव ग्वाल काटा में जाहेर स्थान घेराबंदी निर्माण कार्य ,पोड़ा तेंतला पंचायत अंतर्गत गांव तुड़कुडीह में जाहेर स्थान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास पोटका विधानसभा क्षेत्र की युवा विधायक संजीव सरदार के हाथों नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू,
झारखंड आंदोलनकारी बबलू चौधरी, सुनील महतो, सुधीर सोरेन, विद्यासागर दास, रजनी सड़ंगी, आदि के साथ पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, ग्राम प्रधान, नायके बाबा, एवं गांव के लोग उपस्थित रहे

Related Post