Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

आदित्यपुर कल्पनापुरी के युवक को हमलावरों ने चाकू से किया छलनी, हालत गंभीर

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत कल्पनापुरी निवासी आदिल अंसारी पर हमलावरों ने उसके शरीर पर चाकू से हमला किया। जिससे आदिल गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में अपनी जान बचाते हुए अपने ससुराल पहुंचा। ससुराल वालों ने उसे तत्काल इलाज के लिए आनन-फानन में टीएमएच ले गए।
हमलावरों ने आदिल के शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया है। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पता चला आदिल सिविल का काम करता है। परिजनों ने बताया कि आदिल घायल अवस्था में ही ससुराल पहुंचा था। वह पूरा खून से लथपथ था। यह हमला किसके द्वारा की गई है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।

By Aman Ojha

चार साल से पत्रकारिता में सक्रिय, राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि जमशेदपुर।

Related Post