Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

विधायक संजीव सरदार धीरोल गांव पहुंचकर स्वर्गीय विश्वनाथ सोरेन के प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की

पोटका प्रखंड अंतर्गत धीरोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय विश्वनाथ सोरेन के प्रथम पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा अनावरण समारोह में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार उपस्थित होकर स्वर्गीय विश्वनाथ सोरेन के प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर उनको याद करते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, , पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, जिला संगठन सचिव विद्यासागर दास ,झामुमो प्रखंड कमिटी अध्यक्ष सुधीर सोरेन,, हितेश भगत के साथ,मुखिया,पंचायत समिति,ग्राम प्रधान, नायके बाबा, एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Related Post