Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

पोटका विधायक संजीव सरदार ने मानवता की परिचय देते हुए गरीब परिवार की टीएमएच का बकाया राशि 53.728 रु माफ करवाया

पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी गांव के निवासी हीरालाल मल्लिक का विगत दिनों दुर्घटना के पश्चात् टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में ईलाज चल रहा था । ईलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 1,89,228 रुपया हो गया था । मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल में 1,35,500 रू ही दे पाए थे, परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 53,728 रू देने में असमर्थ थे, जिसके कारण अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रहा था, इसकी सूचना मरीज के परिजनों ने पोटका के लोकप्रिय युवा विधायक संजीव सरदार को दी, विधायक संजीव सरदार ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से बात करके बकाया बिल 53,728 रू माफ कराया । जिसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को अस्पताल से छुट्टी दिया गया. मरीज के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।

Related Post