Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

आदिवासी भूमिज समाज की ओर से बिद्री झंडा दिवस 12 फरवरी को मनाया जाएगा

Abhijit sen

Jamshedpur /potka—- पोटका प्रखंड के सौहदा फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज समाज बिद्री झंडा दिवस आयोजक समिति द्वारा 12 फरवरी 2023 रविवार को होने वाले झंडा दिवस आदिवासी भूमिज समाज की झंडा दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारी बैठक किया गया जिसमें विभिन्न गांव से महिलाओं एवं पुरुषों ने उपस्थित होकर भाग लिया. जिसका अध्यक्षता टोला ग्राम प्रधान शक्ति दल सरदार ने किया एवं संचालन जयपाल सिंह सरदार के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में समिति का गठन किया गया. संचालन समिति. सुदर्शन भूमिज. रामेश्वर सरदार. बसंती सरदार. जयंती सरदार. एवं सिंह सरदार. भोजनालय मॉनिटरिंग के लिए 4 सदस्य को चयन किया गया. नित्य दल को रजिस्ट्रेशन करने के लिए 4 सदस्यों का चयन किया गया. एवं विभिन्न गांव से आने वाले चंदा जमा करने के लिए टीम चयन किया गया. और 12 तारीख को होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को लेकर उपस्थित सदस्यों को जिम्मेदारी दिया गया. आज की बैठक में 14 नृत्य दलों का आमंत्रण के लिए जिम्मेदारी दिया गया. इस मौके पर संरक्षक सिद्धेश्वर सरदार. अध्यक्ष सह ग्राम प्रधान सौहदा मनोरंजन सिंह. शत्रुघ्न सरदार. कालीचरण सरदार. मनोज सिंह. हरीश भूमिज . आरती सरदार. गौरी सरदार. हेमंत सरदार. शुभंकर सिंह. संतोष सिंह. आदि उपस्थित रहे

बाइट –सिद्धेश्वर सरदार– संरक्षक

बाइट — सुदर्शन भूमिज

Related Post