Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

पोटका के सिखड़ा गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता एवं स्पोर्ट का फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक संजीव सरदार.

पोटका प्रखंड अंतर्ग सोमवार के दिन सीखड़ा गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टीबरू मेमोरियल सोसायटी सिखरा की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल एवं स्पोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जहां विभिन्न क्षेत्र के 32 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया वही आखिरी दिन फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रुप में पोटका विधायक संजीव सरदार टूर्नामेंट में उपस्थित हुए. विधायक संजीव सरदार ने फाइनल मैच के लिए उपस्थित दोनों टीमों का खिलाड़ियों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाते हुए फाइनल फुटबॉल खेल का उद्घाटन की इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने बहुत ही खुशी का बात कहते हुए गांव के सभी ग्राम वासियों एवं सभी नौजवान गन प्रत्येक साल की तरह इस साल भी जो इस क्षेत्र की खेल प्रेमी खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मौका देते हैं और साथ ही साथ हमारे जो महान पुरुष जो की अभी हमारा बीच में नहीं है वह है स्वर्गीय टिबरूमाझी जोकि उनके नाम एवं क्लब के माध्यम से जो टूर्नामेंट करते हुए आ रहा हैं उन सब तमाम ग्राम वासियों एवं नौजवान साथियों को विधायक संजीव सरदार ने बहुत-बहुत धन्यवाद दिया
इस मौके पर विधायक संजीव सरदार के साथ क्रांतिकारी बबलू चौधरी . रजनी सारंगी. हितेश भगत. काडु बाबू. मुखिया विदेन सरदार. कल का पुर पंचायत के मुखिया बघराई सोरेन. पूर्व मुखिया होपना महाली. के साथ कमेटी के लोग एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे

Related Post