Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

विधायक संजीव सरदार पोटका के ग्रामीण क्षेत्रों में कई योजनाओं का किया शिलान्यास

विधायक संजीव सरदार ने सोमवार के दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पोटका क्षेत्र के 3 गांव में कई योजना का किया शिलान्यास.उन्होंने
विधायक योजना के अंतर्गत धीरल पंचायत के गांव धीरल बांका टोला में पक्की सिंचाई नाला निर्माण कार्य. दबंकी में धूम कुड़िया भवन निर्माण कार्य. एवं सानग्राम के जोजो साईं में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने नारियल फोड़कर किया. सर्वप्रथम धीरल बांका टोला में विधायक संजीव सरदार उपस्थित होते ही गांव के पुरुष द्वारा नगाड़ा घंटी बजा के महिलाओं द्वारा थाली में पैर धुला कर परंपरागत रूप से विधायक संजीव सरदार को स्वागत किया गया इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन. विद्यासागर दास. क्रांतिकारी बबलू चौधरी. रजनी सारंगी. काडु बाबू. हितेश भगत. सीधो हसदा. चक्रधर महतो. एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Related Post