Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

 ।सामाजिक संस्था( युवा) यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन की ओर से 16 दिवसीय अभियान हिंसा के खिलाफ हम सब की आवाज मुझे नहीं मेरे अधिकारों को सुरक्षित करो के तहत सानग्राम पंचायत के सानग्राम गांव के टोला डुमुरडीहा में दीवार लेखन किया गया जिसमें महिला और किशोरियों ने अपने अधिकार को लेकर दीवार लेखन जगह-जगह पर किया ।दीवार लेखन के द्वारा यह संदेश फैलाने का कार्य किया कि समाज महिलाओं को और किशोरियों के अपने अधिकारों को नियंत्रण में ना रखें किशोरियों का कहना था समाज उसको नियंत्रण में रखने के बजाय उनके अधिकारों को सुरक्षित करें नहीं तो वह अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे। इस अभियान को सफल बनाने में गांव की किशोरियों और महिलाओं ने सहयोग किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रकला मुंडा ,चांद मनी अवंती सरदार,रीला सरदार, रितिका मायनो आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई

Related Post