Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

पोटका के जानमडीह एवं कोबाली पंचायत भवन परिसर में आपकी योजना. आपकी सरकार. आपके द्वार. कार्यक्रम का आयोजन.मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक संजीव सरदार

 

हेमंत सरकार द्वारा चलाया जा रहा आपकी योजनाएं आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज कोवाली एवं जानमडीह पंचायत भवन परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र की युवा विधायक संजीव सरदार उपस्थित हुए. शिविर में आदिवासी महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा सर्वप्रथम अपनी सांस्कृतिक वेशभूषा एवं बाजा बजाते हुए विधायक संजीव सरदार को पत्ता का मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया वही विधायक संजीव सरदार ने जानमडीह एवं कोबाली पंचायत भवन परिसर में लगी शिविर का शुभारंभ किया . उन्होंने अपना भाषण में शिविर में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा दिया जा रहा विभिन्न महत्वकांक्षी योजना जैसे कि मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना.हरा राशन कार्डमुख्यमंत्री पशुधन योजना. आदि के बारे में विस्तार से बताया एव योजनाओं का लाभ लेने के बात की गई उन्होंने उपस्थित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया. मौके पर जिला परिषद सविता सरदार. झामुमो क्रांतिकारी बबलू चौधरी. प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कश्यप.पंचायत सेवक.पंचायत समिति. मुखिया. वार्ड सदस्य. साथ में प्रखंड के विभिन्न विभाग के विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

 

Related Post